Latest News

विकास यात्रा में विधायक श्री मारू ने मनासा क्षेत्र के गांवों में किया अनेकों विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Neemuch Headlines February 7, 2023, 9:42 pm Technology

नीमच| मनासा विधानसभा क्षेत्र में तीसरे दिन मंगलवार को फुलपुरा से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू के मुख्य आतिथ्य में फुलपुरा में 16 लाख 78 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 14 लाख 58 हजार रूपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसर व कम्प्यूटी हाल, डोम निर्माण लोकार्पण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य गौशाला परिसर भाग -2 का भूमिपुजन शामिल हैं। इसके बाद विकास यात्रा कुंडालिया पहुंची। कुडालिया में सीसी रोड़ 6 लाख लागत का लोकार्पण किया गया।विधायक मारू ने कुंडालिया में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को नवीन आवास में गृह प्रवेश भी करवाया। हतुनिया पहुंचने पर विकास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

विधायक अनिरूद्ध मारू ने चौपाल पर ग्रामीणों से चर्चा कर, सरकार में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। हतुनिया में विधायक मारू ने 27 लाख 86 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पणएवं 56 लाख 76 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। बरलाई में करीब 9 करोड़ 43 लाख के लोकार्पण एवं 33 लाख 46 हजार रूपए के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पालड़ा में 4 लाख 65 हजार के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पिपलिया सिंघाडिया में 12.46 लाख का लोकार्पण एवं 29.86 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, राजपुरा में 3.43 के लोकार्पण, चचौर में 11.51 लाखके कार्यो का लोकार्पण एवं 5.75 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

अरनिया ढाणी में 1.50 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण व 23.50 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन, बनड़ा में 2 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 33.25 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपुजन, भमेसर में 3.43 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन किया। ग्राम भगौरी में विकास यात्रा का समापन हुआ। यहां 10 लाख 8 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 1.80 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया गया। विधायक मारू ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, कि विकास यात्रा से आमजनों का जुडाव प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहा है। युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्गो का उत्साह यह बता रहा है, कि गांव गांव विकास की गंगा बह रही है।

मातृशक्ति भी विकास यात्रा में अपना समर्थन दे रही है। जगह जगह कलश यात्रा और पुष्‍पवर्षा से विकास यात्रा का हो रहा स्वागत सत्कार यह प्रदेश सरकार के प्रति आमजनों का विश्‍वास हैं।

Related Post