Latest News

अजा मोर्चा ने संत रविदास जी महाराज की जयंती मनाई

विनोद पोरवाल February 5, 2023, 9:15 pm Technology

कुकडेश्वर। अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के निर्देशनुसार भाजपा अजा मोर्चा कुकड़ेश्वर मंडल द्वारा संत रविदास जी जयंती मनाई उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठों का सम्मान किया उक्त अवसर पर सरपंच करण सिंह रावत, कालुलाल करोसिया, अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राम नारायण मेघवाल, रमेशचंद्र, देवीलाल, फूलचंद्र बडगोता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन व आभार मंडल महामंत्री प्रकाश मेघवाल ने माना।

Related Post