01 से 08 फरवरी तक ग्राम झांतला मे श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन

प्रदीप जैन January 31, 2023, 11:18 am Technology

सिंगोली। समीपस्थ ग्राम झांतला मे दिनांक 1 से 8 फरवरी तक आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन प्रेरणा स्त्रोत स्व.रतनलाल जी एवं स्व.कंचन देवी धनोप्या की स्मृति मे उनके सुपुत्र पुर्ण्याजक परिवार विमल कुमार सुशीलादेवी धनोप्या एवं परिवार जनो द्वारा स्थानीय श्री निर्मल विशुद्ध संत निलय परिसर मे आयोजित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम मे दिनांक 1 फरवरी से 8 फरवरी तक प्रतिदिन धार्मिक आयोजन आयोजित होगे ओर नगर मे धर्म की गंगा बहेगी। उपरोक्त कार्यक्रम मे प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनोद भैया जी जबलपुर एवं सह विधानाचार्य पंडित बृजेश शास्त्री जी महुआ का विशेष सानिध्य प्राप्त रहेगा।

विधानकर्ता विमल कुमार धनोप्या ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 1 फरवरी प्रात 6-15 जिनेन्द्र आज्ञा, 6-30 शांतिजाप, 7-15 घटयात्रा, 9 बजे ध्वजारोहण आचार्य निमंत्रण, 9-30 मंगलाष्टक, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा,मंडप प्रतिष्ठा, अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजा, मंडल विधान पूजा, सायं 6-30 मंगल आरती, रात्री 8 बजे मंगल प्रवचन, रात्री 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री सुज्ञान जागृति बालिका मंडल द्वारा, दिनांक 2 से 7 फरवरी प्रात 6-15 मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, सायं 6-30 बजे मंगल आरती, रात्री 8 बजे मंगल प्रवचन, रात्री 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री विवेक विज्ञान पाठशाला परिवार एवं बालिका मंडल द्वारा दिनांक 8 फरवरी प्रात 7-15 मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यपूजा, 9 बजे विश्व शांति महायज्ञ विसर्जन, 10 बजे आभार अतिथि सम्मान समारोह, 10-30 श्री जी की भव्य शौभा यात्रा 11-30 वात्सल्य भोज, का कार्यक्रम होगा इस तरह नगर मे आठ दिवसीय धर्म की गंगा बहेगी।

धनोप्या परिवार ने अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर धर्म लाभ लेने का आव्हान किया है।

Related Post