विधुत वितरण कंपनी मे काम करने वाले कर्मचारी अपनी जायज मांगो का हल नही करने से उतरे हड़ताल पर, विधुत प्रदाय व्यवस्थाए हुई राम भरोसे

प्रदीप जैन January 24, 2023, 5:55 pm Technology

सिंगोली। युनाइटेड फोरम फाॅर पावर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स मध्यप्रदेश की सभी उत्तरवर्तीय कंपनीयो के प्रमुख संगठनो का पंजिकृत संगठन जो की कंपनीयो के सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो की उचित एवं जायज मांगो को लेकर सरकार से निराकरण की मांग कर रहा है। मध्यप्रदेश विधुत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ मध्यप्रदेश विधुत मंडल तकनिकी कर्मचारी संघ आउटसोर्स कर्मचारी संघ दिनांक 21 जनवरी से अपनी जायज मांगो के शीघ्र समाधान को लेकर हड़ताल पर है । सरकार का सकारात्मक रूख नजर नही आने से दिनांक 24 जनवरी से इन संगठन के घटक सभी संगठन भी इनका समर्थन करते हुए हड़ताल पर उतर आए है जिनमे मध्यप्रदेश विधुत विभाग के अंतर्गत समस्त कंपनीयो के कार्यरत बोर्ड केडर संविदा एवं आउटसोर्स अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर होने से पुरे प्रदेश सहित सिंगोली क्षैत्र की विधुत व्यवस्थाएं राम भरौसे हो गई है। मंगवार दोपहर सिंगोली क्षैत्र मे काम करने वाले विधुत कर्मचारियो ने अभियंता होकम सिंह पाटीदार को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन देते हुए अपनी जायज मांगो के शीघ्र निराकरण करने की मांग करी ।

Related Post