BIG BREAKING- सुबह 5 बजे का समय और गोली की आवाज़, नीमच में युवक ने मारी खुद को गोली पढ़े खबर

Neemuch Headlines January 24, 2023, 8:47 am Technology

नीमच। नीमच में आज एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जहां सुबह 5:00 बजे एक 63 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू इंदिरा नगर नीमच निवासी गोविंद सिंह पिता सरदार सिंह पवार उम्र 63 वर्ष निवासी बांसखेड़ी हाल मुकाम न्यू नगर ने सुबह 5:00 बजे अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे यह जानकारी परिजनों को लगी उन्होंने पुलिस को सूचना दी, नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही जारी है। व्यक्ति ने किन कारणों से आत्महत्या की फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

Related Post