ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा नेताजी को किया याद, नेताजी अमर रहे के नारे लगाए

हबीब राही January 23, 2023, 4:38 pm Technology

जावद। जावद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाशचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सोमवार 23 जनवरी 2023 को प्रातः 11.30 संतोषी माताजी मंदिर परिसर बस स्टैंड पर मनाई गई। सर्वप्रथम पुर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश नागला एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल ऐरन ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया।

समस्त कांग्रेसजनो ने बारी-बारी से नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया एवं नेताजी अमर रहे के नारे लगाए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर ने इस दौरान कहा की सुभाष चन्द्र जी बोस जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया ‘जय हिन्द’ का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।

ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने इस दौरान कहा की 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनाई जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड सहित 11 देशो की सरकारों ने मान्यता दी थी। जापान ने अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह इस अस्थायी सरकार को दे दिए। नेताजी द्वीपों में गए और उनका नया नामकरण किया।

इस अवसर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पुर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश नागला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुवीर सिंह, पुर्व ब्लाॅक उपाध्यक्ष नरेंद्र पौराणिक, पार्षद पुरण चंदेल, कमल ऐरन, गोपाल राठी, सलीम सरवारी, पत्रकार जमनालाल बाथरा, पूर्व पार्षद फैजल नबी छिपा, पुर्व पार्षद प्रतिनीधी लाभचंद सावलिया, मधुसुदन पांडे, हनी तोतला, सुधीर सेन, आरिफ पहलवान, सरफराज (रग्गा) लोहार, राहुल अहीर, विपिन श्योपुरा, पंकज सालंकी, युवराज झरिया, प्रदीप सेन, विक्रम भूरा सोनी, हबीब राही सही कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Post