Latest News

कुकड़ेश्वर खंड के तीन मंडलों में निकाल विशाल पंथ संचलन, ग्रामवासियों ने किया जगह जगह स्वागत सत्कार ।

विनोद पोरवाल January 22, 2023, 9:14 pm Technology

कुकडेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल विस्तारक योजना प्रारंभ कर मंडल विस्तारक योजना 01 जनवरी से 15 जनवरी तक रही प्रत्येक मंडल के मंडल विस्तारक जी ने अपने-अपने मंडलों में पथ संचलन निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ पर जोर किया इसी कड़ी में कुकड़ेश्वर खंड के मण्डल खड़ावदा,फुलपुरा,मजीरिया में संचलन निकाला गया जिसमें बाल,तरुण,प्रोढ़ स्वयं सेवक बड़ी संख्या में इस कड़कड़ाती ठंड में एकत्रित हुए।

खड़ावदा में विस्तारक दिलीप कुशवाह ने 15 दिन तक मंडल के सभी गांव में पंहुच कर संपर्क किया व विस्तार का रूप दिया अंत में 22 जनवरी 2023 को संचलन निकला गया जिसमें मुख्य रुप से बौद्धिक मंगल सिंह कच्छावा का खड़ावदा, यशवंत सिंह यादव का फुलपुरा, तरुण राठोर का मजिरीया में मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। स्वयंसेवक कों राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी तथा सर्वप्रथम देश की सेवा का कर्तव्य हमारा है मुख्य शिक्षक के रूप में राजेंद्र भट्ट थे।

संचलन के पहले शाखा लगा कर ध्वज प्रणाम किया तत्पश्चात कमताल करते हुए स्वयं सेवक पथ संचलन में निकले खड़ावदा, फुलपुरा, मजिरीया के प्रत्येक मार्ग से होता हुआ संचलन संघ स्थान पहुंचा जहां प्रार्थना कर संचलन समापन हुआ उक्त जानकारी रिद्धि वर्धन खाबिया ने दी।

Related Post