Latest News

संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों अनिश्चितकालिन हड़ताल 17 वे दिन भी जारी

Neemuch Headlines January 1, 2023, 8:30 am Technology

नीमच। दिनांक 31/12/2022 को संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों ने कोविड से बचाव के संबंध में आम जनता में जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु पेम्पलेट वितरण कर आमजन को कोविड महामारी से बचाव एवं रोकथाम के बारे में समझाईश दी गई एवं मास्क भी वितरण भी किये गये।

17 वे दिन भी शासन प्रशासन द्वारा कोई सुद नही लिये जाने के कारण सभी संविदा कर्मचारी/अधिकारीयो के द्वारा अपने आन्दोलन को आगामी दिनो में और मजबूत कर आम जनता के बीच जाकर न्याय की मॉग हेतु न्याय यात्रा निकालने की रणनिति बनाई गई। जिसे आगkमी दिवस में न्याय यात्रा निकाली जाकर शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जावेगा।

Related Post