Latest News

रामपुरा नगर के स्मिप ग्राम भदान में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी

महावीर चौधरी December 31, 2022, 12:44 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत भदाना में एक महिला ने रात्रि में अपने घर पर ही फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीताबाई पति प्रकाश गोस्वामी उम्र 35 वर्ष ने गत रात्रि अपने ही घर में फंदे पर लटक कर फांसी लगा ली। सवेरे परिवार जनों ने रामपुरा पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को शासकीय चिकित्साल्य रामपुरा लाया गया। महिला ने क्यों फांसी लगाई इसका कारण फिलहाल पता नहीं चला।

एवं पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया।

Related Post