Latest News

मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का आज रात्री विश्राम सिंगोली मे, शनिवार सुबह करेगे व्यापारियो से चाय पर चर्चा

प्रदीप जैन December 30, 2022, 1:50 pm Technology

सिंगोली। क्षैत्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा लगातार अपने विधानसभा क्षैत्र मे सक्रिय रहते है। और हर दिन क्षैत्र और प्रदेश के विकास के लिए कुछ ना कुछ नया करने की ललक रखते है। वर्तमान समय मे जावद विधानसभा क्षैत्र विकास की राह पर अग्रणी बना हुआ है। प्रदेश सरकार के टाॅप टेन मंत्रीयो मे आने वाले मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा अपने क्षैत्र के लोगो के बीच हमेशा रहकर जीवटता रखते है। इसी क्रम मे मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा शुक्रवार को क्षैत्र के दौरे पर रहते हुए रात्री विश्राम सिंगोली मे करेगे ओर शनिवार सुबह नगर एवं क्षैत्रिय व्यापारियो से चाय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने के लिए युवाओ को प्रेरित करेगे।

मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के सिंगोली मे रात्री विश्राम ओर सुबह व्यापारियो से चर्चा को लेकर युवाओ मे जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Related Post