Latest News

सांसद सुधीर गुप्ता का कुकड़ेश्वर में हुआ जोरदार स्वागत

विनोद पोरवाल December 29, 2022, 9:26 pm Technology

कुकडेश्वर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुकडेश्वर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष गुजरात प्रदेश के प्रभारी नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पूर्व सांसद सुधीर गुप्ता ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्व. सुंदरलाल जी पटवा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही उपस्थित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता युवा साथियों को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री राजेश लढा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्रसिंह मालाहेडा, सांसद प्रतिनिधि पुष्कर झवर, कैलाश राठौर, भाजपा जिला मंत्री कृष्णगोपाल पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष समरथलाल पटवा, नगर परिषद कुकडेश्वर अध्यक्ष उर्मिला पटवा, भाजपा नेता महेंद्र पटवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल मालवीय, मंडल अध्यक्ष मदन रावत, मंडल महामंत्री संजय मुजावदिया, सुरेश मेघवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश मोनू मोदी, योगेंद्र मोनू चौधरी मनासा, ठाकुर प्रताप सिंह, सुरेश मालवीय, बाबूलाल मोदी, रामचंद्र गंगवाल आदि भाजपा पदाधिकारी सरपंचगण, पार्षदगण कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post