Latest News

मण्डलम कांग्रेस कमेटी महागढ़ ने कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस ग्राम बरथुन में गांधी चौपाल आयोजित कर मनाया

मंगल गोस्वामी December 28, 2022, 9:03 pm Technology

मनासा। देश की सबसे पुरानी एवं देश की आज़ादी की अगुवाई करने वाली पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मण्डलम कांग्रेस कमेटी महागढ़ द्वारा ग्राम बरथुन में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गांधी चौपाल आयोजित कर सादगी एवं गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया।सर्वप्रथम गांधी प्रतिमा पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय सांडिया ने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर मुंह मीठा कर सबको कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी। गांधी चौपाल को संबोधित करते हुए मण्डलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने अंग्रेजो की बेड़ियों को तोड़ने के लिए देश को जगाया ओर एकजुट करके इस देश को आज़ादी दिलाई। कांग्रेस हमेशा भय, अत्याचार और नफ़रत की ख़िलाफ़ लड़ती रही है। आज देश मे जो नफ़रत का जहर फैलाया जा रहा है उसे दूर करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे है। देश मे पुनः अमन चैन ओर विकास का मार्ग प्रशस्त हो इसके लिए कांग्रेस सदैव आमजन के साथ है। गांधी चौपाल में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कांग्रेस को पुनः मजबूत और एकजुट करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मण्डलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय सांडिया, ग्राम पंचायत बरथुन सरपंच अंबालाल पाटीदार, सहकारिता नेता गोविंदसिंह चंद्रावत, ब्लाक कांग्रेस सचिव फ़िरोज मंसूरी, ज़िला युंका नेता अंकित जैन, अरुण आर्य, दीपक पंचारिया , बाबूलाल तिवारी, रामप्रसाद मेघवाल, कन्हैयालाल सुतार, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मुन्ना मंसूरी, जाकिर हुसैन, बंशीलाल लोहार, जुल्फिकार मंसूरी, सुदेश पाटीदार सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post