Latest News

कुकड़ेश्वर में मनाई पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा की पुण्यतिथि

विनोद पोरवाल December 28, 2022, 9:00 pm Technology

रिपोर्ट विनोद पोरवाल कुकड़ेश्वर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भाजपा के पितृ पुरुष सुंदरलाल जी पटवा व भाजपा के संस्थापक सदस्य कुशाभाऊ जी ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्रसिंह मालाहेडा, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन कैलाश चावला, भाजपा जिला महामंत्री राजेश लड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल राठौर, सुनिल कटारिया, पुष्कर झवर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी कमल डांगी, पटवा परिवार के समरथलाल पटवा, महेंद्र पटवा, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा कुकडेश्वर, अजय तिवारी मनासा, जीतू जागीरदार रामपुरा, जिला मंत्री कृष्णगोपाल पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, मदन रावत, कैलाश पुरोहित आदि ने स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा व कुशाभाऊ जी ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दिप प्रज्वलित करते हुए। स्वर्गीय पटवा जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। कार्यक्रम में विधायक माधव मारू ने संगठन व सत्ता के मध्य तालमेल अत्यंत आवश्यक है। संवाद जरूरी है पर आपसी संवाद की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है जिससे संगठन व सत्ता को नुकसान है। कार्यकर्ताओ को जोड़ने का काम करना चाहिए।

वंही नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व केबिनेट मंत्री कैलाश चावला ने पुण्यतिथि पर नमन करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओ को पीड़ाओं को गम्भीरता से समझते हुए उनकी समस्या हल करवाना प्राथमिकता हो। पूर्व विधायक विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा ने कुशाभाऊ ठाकरे व स्वर्गीय पटवा जी के जीवन को अद्वितीय बताया। जिला महामन्त्री राजेश लढ़ा ने स्वर्गीय पटवा जी के संघर्ष पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा ने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल जी पटवा व कुशाभाऊ जी ठाकरे के जीवन के संघर्ष को नमन करते हुए विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश मोनू मोदी द्वारा किया गया एवं आभार भाजपा जिला मंत्री कृष्ण गोपाल पाटीदार द्वारा किया गया सभी अतिथियों ने श्रद्धेय स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा व कुशाभाऊ ठाकरे जी के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा नेतागण, कार्यकर्ताजन व सेंकडो नगर व क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Related Post