Latest News

मनासा विधानसभा क्षेत्र के 24 माध्यमिक स्कूलों की होगी मरम्मत 73.47 लाख की राशि की स्वीकृति

मंगल गोस्वामी December 25, 2022, 5:28 pm Technology

मनासा। विधानसभा क्षेत्र के करीब 24 माध्यमिक स्कूल जो जर्जर हो चुके और विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था नही है। वहां 73 लाख 47 हजार 280 रुपए की लागत से उक्त स्कूलो की मरम्मत होगी। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर यह राशि स्वीकृत हुई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जर्जर माध्यमिक स्कूल को ठीक कराने के लिए राशि जारी की गई है। मनासा विधानसभा में प्रथम चरण में करीब 24 माध्यमिक स्कूल को चिन्हित किया गया था । जहां मरम्मत की आवश्यकता है। विभाग से सूची प्राप्त होने पर विधायक माधव मारू ने उक्त स्कूलों को ठीक कराने हेतु राशि स्वीकृति की अनुशंसा की। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। मनासा विधानसभा में 24 स्कूलों के लिए करीब 73 लाख 47 हजार 280 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। जल्द सभी स्कूलों में निर्माण शुरू होगा। उनकी रिपेयरिंग की जाएगी।

4473 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ :-

उक्त स्कूल में मरम्मत होने पर करीब 4473 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग अनुसार यह नामांकन संख्या प्राप्त हुई है। अतिरिक्त कक्ष एवं मरम्मत होने पर पर्याप्त सुविधा मिलेगी जिससे विद्यार्थियों को सुविधा होगी।

इन स्कूल में स्वीकृत हुई राशि :- -

माध्यमिक स्कूल कड़ी खुर्द संख्या 147, राशि - 333797

-माध्यमिक स्कूल गणेशपूरा संख्या 145, राशि - 283876

- माध्यमिक स्कूल पिपल्या हाडी संख्या 410, राशि - 204985

-माध्यमिक स्कूल जूना मालाहेड़ा संख्या 213, राशि - 313386

-माध्यमिक स्कूल खेतपालिया संख्या 157, राशि - 404627

- माध्यमिक स्कूल नाली संख्या 154, राशि - 408255

-माध्यमिक स्कूल सांकरिया खेड़ी संख्या 195, राशि - 255561

- माध्यमिक स्कूल मोकडी संख्या 148, राशि

- 339351

- माध्यमिक स्कूल पिपल्या रावजी संख्या 367 राशि - 355727

- माध्यमिक स्कूल ऊंचेड संख्या 160, राशि 403053

-माध्यमिक स्कूल चेनपुरिया संख्या 226, राशि 73158

- माध्यमिक स्कूल चन्द्रपुरा संख्या 199, राशि

- 227978

- माध्यमिक स्कूल तलाऊ संख्या 219, राशि - 310270

-माध्यमिक स्कूल लसूड़िया आंतरी 143, राशि - 296286

-माध्यमिक स्कूल कुंदवासा संख्या 192, राशि - 266317

- माध्यमिक स्कूल पावटी संख्या 177, राशि - 292917

- माध्यमिक स्कूल देवरान संख्या 207, राशि - 330611

-माध्यमिक स्कूल आमलिया संख्या 56, राशि - 164648

- माध्यमिक स्कूल खेड़ली संख्या 165, राशि - 434040

- माध्यमिक स्कूल धाकड़ खेड़ी संख्या 160, राशि 317648

- माध्यमिक स्कूल शेषपुर संख्या 185, राशि 282691

-माध्यमिक स्कूल चपलाना संख्या 107, राशि - 211317

माध्यमिक स्कूल बालागंज संख्या 183, राशि 399732

-माध्यमिक स्कूल मालखेड़ा, संख्या 158, राशि, 437040

Related Post