Latest News

गोसेवा संकल्प सेवा एवं निर्धन जन सेवा समिति ने बाटे जरूरमंदो को कम्बल

अभिषेक गुप्ता December 24, 2022, 3:37 pm Technology

रामपुरा। नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय मे गोसेवा संकल्प सेवा एवं निर्धन जन सेवा समिति निरन्तर समाज सेवा के कार्य मे हमेशा अपना योगदान देती आ रही है। इस कड़ी में समिति द्वारा विगत एक वर्ष से प्रतिदिन प्रातः गोमाता की सेवा गौसेवकों द्वारा की जा रही है वहीं समिति द्वारा इस वर्ष भीषण ठंड से असहाय लोगो को बचाने के लिए 251 कम्बल वितरण का जो लक्ष्य समाज के सहयोग से रखा था। वह कार्य समिति द्वारा आज विधिवत द्वितीय चरण गोमाता के दर्शन कर प्रारम्भ किया गया।

आज दिनांक 24 दिसम्बर 2022 को नगर के समीप ग्राम पंचायत मगरदा टापरिया, सालरमाला के असहाय लोगो को कम्बल वितरित किये गए।

इस दौरान स्थानीय सहयोगी मोजुद रहे।

Related Post