Latest News

भारतीय जनता पार्टी के भादवामाता मंडल की कामकाजी विस्तारक अपेक्षित श्रेणी की बैठक जवासा में संपन्न

रामेश्वर नागदा December 22, 2022, 7:35 pm Technology

नीमच। गांव जवासा मैं भारतीय जनता पार्टी के भादवामाता मंडल की बैठक रखी गई थी, जिसमें प्रदेश भाजपा मंत्री एवं नीमच जिले के प्रभारी क्षितिज भट्ट और भाजपा भादवामाता मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया और जिलामंत्री धनसिंह कैथवास भाजपा वरिष्ठ नेता रूपसिंह चौहान और भादवामाता मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक विषय पर चर्चा की आगामी 23 तारीख को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक का आयोजन करना 25 तारीख को सुशासन दिवस और मन की बात कार्यक्रम में, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो युवा मोर्चा द्वारा खिलता कमल और खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो, महिला मोर्चा द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर मंडल में कार्यक्रम करना और अनेक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने की समीक्षा की।

Related Post