Latest News

सकल जैन समाज के आव्हान पर कुकड़ेश्वर ऐतिहासिक रूप से बंद रहा

विनोद पोरवाल December 21, 2022, 6:24 pm Technology

कुकड़ेश्वर। श्री पार्श्वनाथ तीर्थ भूमि पर सकल जैन समाज के आव्हन पर जैनियों के आस्था और श्रद्धा के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी को केंद्र सरकार और झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन, वन अभ्यारण घोषित करने के विरोध में भारत बंद के आह्वान को नगर के समस्त व्यापारियों ने ऐतिहासिक समर्थन देते हुए कुकड़ेश्वर नगर प्रथम बार ऐतिहासिक रूप से पूर्णरूपेण बंद रहा जिसका जैन समाज द्वारा सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया

एवं इसी प्रकार जब भी किसी के धर्म पर इस प्रकार की घटना हो उसका विरोध सभी मिलकर करें एवं सरकारों के गलत निर्णय का विरोध करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन करे अंत में नगर के व्यापारियों का जैन समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post