Latest News

विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह

अभिषेक गुप्ता December 19, 2022, 8:34 am Technology

रामपुरा। नगर में पिछले 6 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाली कोचिंग संस्थान EG SUCCESS कोचिंग से चयनित भारतीय सेना में 7 प्रतियोगी सोनू रेकवाल, आकाश कछावा, नितेश ठाकुर, शुभम सोलंकी, अनिल दायमा, विष्णु दायमा, तूफान दायमा और पंकज धनगर (रेलवे), शिक्षक भर्ती में ज्योति बैरागी, अनीता सोनी, अनीता सूर्यवंशी, दीपिका भाटी तथा खेलो में नरेंद्र खींची, राधिका, शिवानी आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यो में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जागीरदार, उपाध्यक्ष विजय सिंह चंद्रावत, एस.आई. गजेन्द्र सिंह चौहान, विजय दानगढ़, प्रशांत फरक्या, चंदन देवड़ा, मुक्ता मेम, गोपाल गरासिया, करुलाल आदि उपस्थित रहे। कोचिंग संचालक नवीन पिपलीवाल के मार्गदर्शन में श्यामलाल सर, कमलेश सर, ईश्वर सर, ओम सर की मेहनत से यह उपलब्धि कोचिंग संस्थान ने प्राप्त की है।

इस सुनहरे अवसर पर कोचिंग की एडॉयड ऐप भी लॉन्च की गई।

Related Post