नीमच। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नीमच जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम सेना की महारैली दशहरा मैदान से होती हुई शहर के मुख्य मार्गो से निकली। रैली में शामिल सभी पदाधिकारी एवं समाज जनों का पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान के आदेशानुसार नीमच जिला अध्यक्ष विक्की बना बागरेड के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारी गण संभाग प्रभारी अरुण बना हाड़ी पिपलिया जिला अध्यक्ष विक्की बना बांगरेड जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप सिंह उमाहेड़ा जिला संगठन मंत्री ऋषिराज सिंह गिरदौड़ा जिला सचिव सुरेंद्र सिंह पवार जिला महामंत्री रोहित सिंह सिसोदिया नीमच तहसील सचिव कुलदीप सिंह गिरदौड़ा जीरन तहसील सचिव प्रताप सिंह चुंडावत वह समस्त करनी सैनिक उपस्थित थे।