Latest News

रेडक्रॉस में गोयल परिवार ने दी रजाई-कंबल की सौगात, अब ठंड से नहीं ठिठुरेंगे वृद्धजन व दिव्यांग बालिकाएं

Neemuch Headlines December 16, 2022, 7:03 pm Technology

नीमच। शहर की रेडक्रॉस सोसायटी में समाजसेवी गोयल परिवार ने रजाई-कंबल की बड़ी सौगात दी है। रेडक्रॉस के वृद्धाश्रम व मूक बधिर छात्रावास में शुक्रवार को गोयल परिवार द्वारा ठंड से बचाव के लिए रजाई व कंबल का वितरण किया गया। शहर के प्रतिष्ठित गोयल परिवार (बी.आर.) के अनिल पिता बनवारीलाल गोयल ने बताया कि ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसी क्रम में रेडक्रॉस के वृद्धाश्रम व मूकबधिर बच्चों के लिए रजाई व कंबल (ब्लैंकेट) वितरित की गई है। इससे बढ़ती ठंड से बचाव होगा व ठिठुरन से निजात मिलेगी। इससे पूर्व भी समय-समय पर आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। दिव्यांगों व बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। यह सेवा करने का मौका हमें किसी न किसी आवश्यक सामग्री को भेंट करने में मिलता है। इसी तरह नेहा पति अनिल गोयल ने कहा कि आज इन बुजुर्गों व दिव्यांग बालिकाओं के चेहरे पर जो खुशी है वह हमारे लिए बड़ी पुण्य की बात है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए यह सेवा कार्य आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

इस दौरान मयंक गोयल, हिमांशु गोयल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, वृद्धाश्रम समन्वयक भूरालाल अहीर, मूकबधिर छात्रावास वार्डन खुमान कुंवर भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह चूण्डावत, विकास आंखिया, उमेश चौहान, सुनील कुमार तिवारी व देवीलाल मौर्य सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post