Latest News

गंगासागर दर्शन के लिए गांव नलखेडा से निकला यात्रीयों का जत्था

मंगल गोस्वामी December 15, 2022, 8:02 pm Technology

मनासा। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थल गंगासागर रामेश्वरम, राम सेतु, द्वारका, शिर्डी, तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए गांव नलखेड़ा से गुरूवार को रामप्रसाद-देवकन्या बाई शर्मा, जगदीश चंद्र-मंगलादेवी शर्मा, रामचंद्र-ताराबाई शर्मा, रामनिवास-भगदीबाई कनेरिया एवं सोहन-गुड्डीबाई मोदी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। इसके पुर्व यात्रीयों ने गांव के गौरा बावजी, चारभुजा नाथ, बालाजी महाराज एवं अन्य देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर यात्रा के लिए रवाना हुए। जो करीब 45 दिवसीय गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश आदि प्रदेशों में स्थित विभिन्न देवी देवताओं के दर्शन कर घर लोटेंगे। जिनका पहला पडाव मंदसोर भगवान पशुपति नाथ के दर्शन कर उज्जैन महांकालेश्वर में रहेगा।

यहा से यात्री अन्य प्रदेशों की यात्रा के लिए निकलेंगे।

Related Post