Latest News

भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया

रितिक माली December 14, 2022, 7:43 pm Technology

पिपलियामंडी। मंडल प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों तेज कर दी है मंडल के प्रत्येक बूथ मंडल पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के व्यक्तियों की टीम तैयारी की जा रही है, इस रणनीति पर पार्टी ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को पिपलिया मंडी में गायत्री शक्तिपीठ मन्दिर परिसर में एक सुघोष मंडल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अभियान के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण के प्रभारी महेश गुप्ता ओर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ की मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें पिपलिया मंडी मंडल सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है इस प्रशिक्षण में सोशल मीडिया के महत्व को बताया जा रहा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किस तरह से उपयोग करना है इसके बारे में बताया गया। उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, हितेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत जी भट्ट प्रशिक्षण प्रभारी महेश गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह,आईटी सेल मंडल संयोजक रितिक माली, जितेंद्र जी धनगर, बने सिंह शक्तावत, भंवर लाल गुर्जर, राजू जाट सत्यनारायण सेन शिवराज सिंह शक्तावत, भेरूलाल धनगर, कुशाल सिंह राठौड़, मुकेश सोनी ओर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा जन भी मौजूद रहे हैं।

Related Post