विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
नीमच। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा दिनांक 13 दिसंबर 2022 को शाम 07:00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर देर रात्रि 12:30 बजे जावद नक्षत्र वाटिका में अपने निवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। सखलेचा दिनांक 14 दिसंबर को प्रातः कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा करेंगे, इसके पश्चात् प्रातः 11:00 बजे अंगोरा तालाब का भूमि पूजन करेंगे।
सखलेचा दोपहर 01:00 बजे ब्रम्हपुरी भागवत कथा आयोजन में सम्मिलित होकर सायं 03:00 सरवानिया मसानी रोड का भूमि पूजन करेंगे।