कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह हुआ संपन्न, पूर्व मंत्री नाहटा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

विनोद पोरवाल November 7, 2022, 1:55 pm Technology

कुकडेश्वर। मनासा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह नरेंद्र नाहटा फैंस क्लब के बैनर तले कुकडेश्वर के समीप फुलपुरा बालाजी मंदिर पर आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मैं आपके बीच विगत 38 वर्षों से हूं जब तक जिंदा हूं अंतिम सांस तक मनासा की सेवा करता रहूंगा हम सब मिलकर संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें कांग्रेस कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए तैयार रहें क्षेत्र में कांग्रेस को विजय बनाना है। इसी क्रम में भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी सोमिल नाहटा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश अवसर पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता तैयार रहें हमें इस यात्रा में शामिल होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ मनासा विधानसभा में भी कांग्रेस को मजबूत करना है कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनासा में हुए दीपावली मिलन समारोह के नाम पर कांग्रेस संगठन की जड़ों में तेजाब डालने वाले कतिपय स्वयंभू कांग्रेस नेताओं की भी मंच से कड़ी आलोचना करते हुए ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग रखी साथ ही दीपावली मिलन समारोह के नाम पर कांग्रेस को कमजोर करने वाले इन नेताओं के प्रति कड़ा आक्रोश जताया जिस पर पूर्व मंत्री नाहटा ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर शांत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न में संगठन ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, मंडलम पदाधिकारी, कांग्रेस सेक्टर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय, कुकडेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप रोदवाल, पुर्व अध्यक्ष मनोरमा मुंदड़ा, महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र पटेल, राजू गरासिया, घीसालाल जाट, रामप्रसाद कसेरा, रमेश मूंदड़ा, श्रीमती मुन्नी रावत आदि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता युवा नेता सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम श्री बालाजी महाराज, श्री गणेश मंदिर, शनि देव के दर्शन पश्चात स्वागत कार्यक्रम हुआ।

Related Post