रामपुरा के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में वन्यजीव संरक्षण विषय पर व्याख्यान संपन्न

अभिषेक गुप्ता November 6, 2022, 8:57 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा तहसील मुख्यालय के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 05.09.2022 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आसावारी ने भारत में वन्य जीव संरक्षण विषय पर प्रकाश डाला। वन्य जीव जंतु, पादप, देश की संपन्न जैव विविधता एवं इसके संरक्षण की आवश्यकता; तथा केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा समय समय पर इनके संरक्षण हेतु विभिन्न परियोजनाएं चलाई गई है। भारत जैव विविधता में विश्व में आठवें स्थान पर है तथा इस प्राकृतिक संपत्ति का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। वनस्पति विभाग की अतिथि विद्वान सुश्री कोनिका ने इस संदर्भ में मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रयासों, परियोजनाओं आदि पर प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश में देश के सर्वाधिक टाइगर रिजर्व है, तथा बाघों की संख्या लगभग 700 होने से इसे देश का टाइगर राज्य का दर्जा मिला है, देश के सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थापित किए गए है, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। विद्यार्थियों को प्राकृतिक संपदा, एवम देश की प्रचुर जैव विविधता के प्रति जागरूक करना एवम शासन की वन्य जीव संरक्षण परियोजनाओं की जानकारी देना इस व्याख्यान का उद्देश्य था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी द्वारा की गई। संचालन प्रो. भरत धनगर ने किया एवम प्रो. आशीष कुमार सोनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी एवम समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Post