Latest News

भारत जोड़ो संदेश यात्रा झांतला से मंगलवार 8 नवंबर को शुरू होगी, कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता हो सकेंगे शामिल

एम डी मंसूरी November 6, 2022, 8:56 pm Technology

सिंगोली। तहसील क्षैत्र में भारत जोड़ो संदेश यात्रा का दूसरा पड़ाव 8 नवंबर 2022 मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए भारत जोड़ो यात्रा के ब्लॉक प्रभारी बालकिशन धाकड़ और सह प्रभारी इकबाल मोहम्मद मंसूरी ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने और देश में बढ़ती नफरत के खिलाफ संदेश प्रसारित करने देश भर में अलग अलग हिस्सों में भारत जोड़ो संदेश यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश संयोजक पीसी शर्मा के निर्देश और नीमच जिला प्रभारी तरुण बाहेती के मार्ग दर्शन में इस यात्रा का आगाज हुआ है। सिंगोली तहसील क्षैत्र में पहले पड़ाव की यात्रा गत 2 अक्टूबर को अरनिया महादेव से शुरू होकर झांतला में संपन्न हुई थी। इस यात्रा में कुल 20 किमी का रास्ता तय किया गया था। दूसरे पड़ाव की यात्रा 8 नवम्बर 2022 मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू होगी जो शाम रतनगढ़ में संपन्न होगी। तथा अगले पड़ाव के साथ ही जावद और नीमच होते हुए भारत जोड़ो यात्रा (राहुल गांधी) के मध्यप्रदेश में प्रवेश करने पर उज्जैन में संपन्न होगी। कांग्रेस तथा देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखते हुए नफरत के खिलाफ एकजुट होने की विचारधारा रखने वाला हर एक कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो सकता है। यात्रा का उद्देश्य महज भारत जोड़ो यात्रा का संदेश प्रसारित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करना और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगों को आपस में जोड़ना है। सिंगोली क्षैत्र में दूसरे पड़ाव की पदयात्रा झांतला से सुबह 9 बजे शुरू होगी जो किशनपुरा चोराया, झांतला, मनोहर पूरा, अथवा रोड, सुला बावजी, उमर होते हुए रतनगढ़ में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के नीमच जिला प्रभारी तरुण बाहेती भी शामिल होंगे।

Related Post