उम्मेदपुरा के बनवारी झरिया ने पाया प्रदेशस्तर पर विश्वकर्मा अवार्ड

Neemuch Headlines November 5, 2022, 11:36 am Technology

नीमच। दिनांक 5 नवम्बर 2022 को भोपाल में विश्वकर्मा अवार्ड 2021-22 वितरण समारोह हुआ जिसमे नीमच जिले के उम्मेदपुरा तारापुर के पारम्परिक ठप्पा छपाई में पाँचवी पीढ़ी के बनवारी झरिया को पुरू प्रिंट साड़ी के (जो कि ब्लॉक प्रिंटिंग की नई तकनीक झरिया ब्रदर्स द्वारा खोजी गई) लिए यह पुरस्कार प्रदेश सरकार के मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवम हथकरघा विकाश निगम भोपाल द्वारा प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार गोंड आर्ट में पद्मश्री से सम्मानित दुर्गा बाई व्याम एवम प्रसिद्ध नृत्यांगना शिखर सम्मान प्राप्त डॉ. लता मुंशी एवम हथकरघा की प्रबन्ध संचालक श्रीमति अनुभा श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। पूरे मध्यप्रदेश में पुरु प्रिंट विधा में झरिया भाई ही कार्य करते है। सेकड़ो वर्षों पुरानी कला नांदना प्रिंट को भी जी आई टेग दिलाने की कार्यवाही शासन द्वारा की जा रही है। जिससे नांदना प्रिंट को खोई हुई पहचान पुनः प्राप्त होगी।

साथ ही मार्केट की संभावना बढ़ेगी गाँव के लोगो को रोजगार मिलेगा। बनवारी झरिया ने जी आई टेग की कार्यवाही के लिए हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम के संचालक श्रीमति अनुभा श्रीवास्तव (आई.ए. एस.) एवम प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, मनु श्रीवास्तव (आई. ए. एस.) ग्रामोद्योग एवम कुटीर विभाग का आभार प्रकट किया है।

आपको बता दे कि पूरे प्रदेश से लगभग 30 लोगो ने अलग अलग क्राफ़्ट के लिए एन्ट्री भेजी थी। उनमे से 6 क्राफ़्ट को चयन कर पुरूस्कार प्रदान किये गए। जिसमें नीमच जिले के उमेदपुरा के झरिया ब्रदर्स ने यह सम्मान प्राप्त किया है। निश्चित तौर पर ये नीमच जिले के लिए गौरवशाली पल है।

Related Post