Latest News

मिशन विश्व गुरु की 27 वी गूगल मीट 6 नवंबर 2022 रविवार को प्रातः 11:00 होगा

विनोद पोरवाल November 3, 2022, 12:29 pm Technology

कुकडेश्वर। मिशन विश्व गुरु की 27 वी गूगल मीट 6 नवंबर रविवार को प्रातः 11:00 आयोजित की गई है, जिसमें गौ रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने की आवश्यकता क्यों है इस विषय पर पूरे भारत देश के महान विचारक,प्रबुद्ध जन जुड़कर अपनी राय देंगे उक्त जानकारी श्रीमती मंजू भगवती प्रसाद सोनी मिशन विश्व गुरु जिला मीडिया प्रमुख ने बताया कि आज पूरे भारत देश में गौ रक्षा की आवश्यकता है गौ माता आज इधर उधर भटक रही है उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी हम सब समाज जन की है सुरक्षा अति आवश्यक है,इस पर बात करने के लिए मिशन विश्व गुरु के रमा शर्मा, विश्ववीर शर्मा ,श्याम साहनी महासचिव मिशन विश्व गुरु मध्य प्रदेश, कार्यक्रम संचालन कपिल प्रभाकर, मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय संत श्री मिथिलेश जी नागर, साथ ही सहवाग का कैलाश शर्मा भोपाल संयुक्त महासचिव मिशन विश्व गुरु मध्य प्रदेश, श्रवण कुमार चौहान, गांव दास , विद्यासागर,बागी , चंद्रशेखर ,राजकुमार ,संजीव साहनी, सत्यपाल मल्होत्रा, रक्षपाल सिंह अधिवक्ता, के साथ जयप्रकाश गर्ग अधिवक्ता गण होंगे सानिध्य रहेगा डॉ शशि राष्ट्र प्रकाश राष्ट्रीय संयोजक मिशन विश्व गुरु विशेष सहयोग राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन आंदोलन समिति पर्यवेक्षक ,ओम प्रकाश यादव इंदौर संयुक्त कोषाध्यक्ष मिशन विश्व गुरु ,आभार प्रदर्शन लक्षकार बालकृष्ण भारतीय योगाचार्य एवं प्रचार मंत्री मिशन विश्व गुरु मिशन विश्व गुरुद्वारा, प्रतिमाह के प्रथम रविवार को 11:00 आयोजित गूगल मीट में आप सभी भारतीय जन माताएं बहने भी जुड़िए एवं राष्ट्रहित में अपने विचार व्यक्त कीजिए सुनिए और अपने परिवार को इस कार्यक्रम से जोड़कर गौ माता की रक्षा के लिए अपने सुझाव भेजे हम आपकोआमंत्रित करते हैं आपके सुझाव केंद्र सरकार तक प्रेषित किए जाएंगे मिशन विश्व गुरु के अध्यक्ष भूरालाल जैन आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि अधिक से अधिक इस कार्यक्रम से जुड़कर गौ माता की रक्षा में सहभागी बने।

Related Post