Latest News

प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने दी 67वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Neemuch Headlines November 1, 2022, 8:17 pm Technology

नीमच प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि स्थापना दिवस बहुत ही गौरव और प्रसन्नता का दिन है। हम मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। हम अपनी सेवा, संवेदना का विस्तार करें। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि आज का दिन अपने संकल्पों और सपनों को पूरा करने का दिन है।अपनी निष्ठा, संपूर्ण समर्पण के साथ मध्यप्रदेश की उन्नति और प्रगति को समर्पित करें। हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश का नया इतिहास लिखना है। स्वाभिमानी और स्वावलंबी हमारा मध्यप्रदेश देश के अन्य राज्यों में सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो, हम सभी को यह संकल्प करना है।

Related Post