Latest News

प्राथमिक विद्यालय कड़ी बुजुर्ग में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

विनोद पोरवाल November 1, 2022, 8:01 pm Technology

कुकड़ेश्वर। दिनांक 1/11/2022 को शास.बाउमावि कुकडैश्वर अंर्तगत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कडी बुजुर्ग में मध्यप्रदेस स्थापना दिवस समारोह की शुरुवात सरस्वती पूजा पश्चात टेलीविजन पर मध्यप्रदेश गान दिखाया गया फिर शाला प्रधान समरथ गिरी गोस्वामी ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के बारे में स विस्तार जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे प्रदेश को बने 67 वर्ष पूरे हो चुके हैं

स्वतंत्र भारत में 1 नवंबर 1956 को नवीन प्रदेश के रूप में शामिल किया गया जिसकी प्रथम राजधानी जबलपुर शहर को बनाया गया था परन्तु तत्कालीन विरोध से फिर भोपाल को प्रदेश की राजधानी के रूप में बनाया गया था हमारे प्रदेश में एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील के रूप में गांधीसागर बांध का निर्माण किया गया था हमारे प्रदेश में सांची स्तूप भगवान महांकल मंदिर उज्जैन कई नदियों का समागम भी हमारे प्रदेश में है साथ ही शाला शिक्षक अशोक धनगर ने भी मध्यप्रदेश के बारे में जानकारी दी गई कार्य क्रम पश्यात बच्चो को मिठाई बांटी गई फिर सुरूचिपूर्ण मध्यान्न भोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन अशोक धनगर ने किया साथ ही आभार प्रदर्शन समरथ गिरी गोस्वामी (प्रधानाध्यापक प्रा वि कड़ी बुजुर्ग) जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले सभी संस्था प्रभारी साथियों ने भी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई दी।

Related Post