Latest News

कुकड़ेश्वर की अरावली गौशाला में मनाया गोपाष्टमी पर्व

विनोद पोरवाल November 1, 2022, 7:59 pm Technology

कुकडेश्वर। नगर में जन सहयोग से संचालित अरावली गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व गोवंश की सेवा पूजा, अर्चना कर मनाया गया। गौभक्तो, गोसेवको के सहयोग से गौधन को कच्ची सब्ज़ियां, गुढ, चुरी व हरी घांस का आहार कराया गया।

गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश राठौर ने बताया की आज के दिन हमारे भगवान श्री कृष्ण पहली बार नंगे पांव गौमाता जी को चराने जंगल में गए थे। गौसेवा करके भगवान ने गौमाता की महत्वता हमें बताई। उन्होने सभी से इस ऐतिहासिक महापर्व की महत्वता पुनः स्थापित करने की अपिल की। अंत में गौसेवक अभिनव पटेल सभी गौसेवको व अरावली गौशाला के प्रकल्प के सहयोगियों का आभार माना।

Related Post