Latest News

मध्यप्रदेश 67 स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

अभिषेक गुप्ता November 1, 2022, 6:42 pm Technology

रामपुरा। मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन की रामपुरा टीम द्वारा मध्य प्रदेश 67 स्थापना दिवस पर रामपुरा पीजी कॉलेज परिसर में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। संस्था निरंतर 3 सालों से मेरा पौधा मेरी कक्षा जिम्मेदारी अभियान चलाती है इस अभियान के तहत प्रतिवर्ष ग्यारह हजार पौधों का वृक्षारोपण करती है। वहीं आम लोगों से भी अपील करती है पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल 5 पौधे जरूर लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लें। वहीं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कालेज के छात्र छात्राओं को पर्यावरणप्रति जागरूक जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर कॉलेज प्राचार्य बलराम सोनी ,प्रो.आशीष सोनी ,संस्था के रामपुरा तहसील अध्यक्ष नितिन घावरी, सफलता मुजावदिया, उपाध्यक्ष संजय अहिरवार, स्नेहलता मुजावरदिया, सचिव संजना धारु, हेमंत मेघवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप,महासचिव अंकित मंडवारिया, साक्षी गंधर्व, सहसचिव प्रदीप खोखर,संगठन मंत्री साक्षी खत्री, अरबाज पठान, मीडिया प्रभारी नाज़नीन बी., पायल गुर्जर, रौनक गौंड , मनीष आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम की जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी नाज़नीन बी. द्वारा दी गई।

Related Post