Latest News

वनविभाग की टीम ने मांडा के जंगलो में जंगली सुअर का शिकार करते 3 आरोपियों को पकड़ा, प्राणी संरक्षण की धाराओ में प्रकरण दर्ज

संजय नागौरी October 31, 2022, 11:06 pm Technology

दड़ौली। वन परिक्षेत्र जावद की टीम द्वारा मांडा के जंगलों में तीन लोगो को जंगली सुअर का शिकार करते हुए पकडा गया। दड़ौली रेंज कार्यालय पर वन परिक्षेत्राधिकारी जावद ने नीमच हेडलाइंस को जानकारी में बताया कि उन्हें बिट गार्ड मांडा के जंगलों में कुछ लोगो द्वारा शिकार की सूचना मिली थी। जिस पर वन मंडल अधिकारी, उपवन मंडल अधिकारी नीमच से मार्गदर्शन लेकर जावद रेंज का पूरा अमला मांडा के जंगल में पहुंचा।

बिट मांडा के जंगलों में धनालाल कालबेलिया के खेत पर तीन लोग जंगली सुअर का मांस काटते हुए मिले। पूछताछ में इन लोगो ने अपना नाम धन्नालाल कालबेलिया निवासी समेल, गोटूलाल भील, वजेराम भील दोनो निवासी मांडा बताया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि इन तीनो पर भारतीय वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। मामले में और आगे कार्यवाही जारी है।

Related Post