नीमच। देश व प्रदेश के साथ ही नीमच जिले मे भी स्व.श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिले के शासकीय, अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों व संस्थाओं में एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसडीएम डॉ.ममता खेडे ने संयुक्त कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर होमगार्ड डिप्टी कमान्डेन्ट श्री युवराज सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री पी.एल.देवडा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवानी गर्ग, सुश्री अकांक्षा करोठियाव अन्य विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्व, कलेक्टोरेट, तहसील, जनसम्पर्क, पुलिस खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की।