Latest News

सप्तमी तिथि, जानें मुहूर्त और शुभ योग कब से कब तक

Neemuch Headlines October 31, 2022, 8:52 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 9, शक संवत 1944, कार्तिक शुक्ल, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 15, रवि-उल्सानी-4, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अगले दिन तड़के 4 बजकर 15 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायं 4 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 2 बजकर 20 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 37 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक।

अमृत काल रात्रि 10 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 43 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक।

Related Post