Latest News

मंशापुर्ण महादेव का व्रत रखकर महिलाओ ने की पुजा अर्चना महाआरती।

विनोद पोरवाल October 29, 2022, 9:18 pm Technology

कुकडेश्वर। नगर में महिलाओं द्वारा महादेव की नित्य पूजा अर्चना के साथ ही चार वर्षीय चार माह तक चातुर्मास में मंशापूर्ण महादेव का व्रत कथा श्रवण कर प्रति सोमवार को अभिषेक पूजन के साथ ही चतुर्मासी व्रत अभिषेक की पूर्णाहुति महा आरती के साथ की महिलाओं द्वारा बताया गया कि शिव पार्वती को प्रसन्न करने एवं सभी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मंशापूर्ण महादेव व्रत रखा जाता है।

जोकि सावन सुदी चौथ से प्रारंभ होकर कार्तिक सुदी चौथ तक किया जाता है उक्त चातुर्मास समापन अवसर पर महादेव का अभिषेक पूजन हवन कर लड्डू चढ़ाया जाता है। सावन सुदी चौथ से प्रति सोमवार को यह क्रम किया जाता है एवं निराहार रहकर महादेव की पूजा अर्चना के साथ आज व्रत की पुर्णाहुति की उक्त व्रत रखने वाली महिलाओं को 4 वर्ष तक उक्त प्रकिया करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। कुकडेश्वर के सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर, श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर आदि मंदिरों पर ग्रुप में महिलाओं ने मंशापूर्ण महादेव की पूजा अर्चना कर पूर्णाहुति पर महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया।

Related Post