Latest News

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह सदस्यों से किया संवाद

Neemuch Headlines October 27, 2022, 5:19 pm Technology

नीमच| मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा गुरूवार को भाईदुज के अवसर पर म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की दीदियों को विडियो काम्‍फ्रेस के माध्यम से संबोधित कर संवाद किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण म.प्र; के समस्त जिलों के एनआइसी कक्ष में किया गया, नीमच के एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ  गुरूप्रसाद एवं जिला व विकासखण्ड स्तर के अमले ने भाग लिया।

उक्त कार्यक्रम में आजीविका मिशन के विभिन्न स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित थी। मुख्यमंत्री जी ने भाईदुज की शुभकामनाए देने के साथ ही आजीविका गतिविधि से जुड़कर सशक्त व समृद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कई जिलों के सफल गतिविधि संचालित करने वाली समूह की महिलाओं से सीधा संवाद भी किया गया।

Related Post