मातृशोक के कारण मंत्री सकलेचा क्षैत्रवासियो को दीपोत्सव की प्रत्यक्ष शुभकामनाएं नही देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से शुभ कामनाएं प्रेषित करेगे

प्रदीप जैन October 23, 2022, 3:38 pm Technology

सिंगोली। मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री एवं क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा प्रतिवर्ष हम सब के बीच उपस्थित होकर दीपोत्सव की आमजन को प्रत्यक्ष शुभकामनाएं देते है।

परन्तु इस वर्ष मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की माता श्री का निधन हो जाने के कारण दीपोत्सव पर्व के अवसर पर क्षैत्रवासियो को प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर शुभकामनाएं नही दे पाएगे। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सभी क्षैत्र वासियो को अप्रत्यक्ष रूप से दीपोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए सभी के घरो मे धन-धान्य परिपूर्ण रहे ऐसी कामना की है। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने बताया की मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने क्षैत्र के सभी वासियो को दीपोत्सव की बधाई शुभ कामनाएं देते हुए शालीनता के साथ दीपोत्सव पर्व मनाने का संदेश दिया है।

Related Post