Latest News

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशफाक उल्लाह खान और मशहूर फ़िल्म अभिनेता कादर खान जन्मे आज के दिन, जाने इतिहास की आज की बड़ी घटनाएँ

Neemuch Headlines October 22, 2022, 8:39 am Technology

1867 - नेश्नल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।

1875 - अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।

1879 - ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।

1883 - न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।

1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म।

1937 - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म।

1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।

1964 - फ्रांसीसी दार्शनिक एवं लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

1975 - 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण। तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या।

2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

2008 - इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।

2014 - माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

2016 - भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

Related Post