Latest News

राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संघ ने की बैठक, नए पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Neemuch Headlines October 13, 2022, 7:26 pm Technology

इंदौर। राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संघ की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित संभागीय अध्यक्ष मनीष मेहता और जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू का सदस्यों ने पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए संभागीय मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह राजपूत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र जोशी ने की। इस मौके पर मनोनित प्रदेश संयोजक आर के शुक्ला, जयसिंह रघुवंशी और संभागीय सचिव हेमंत जैन का सम्मान किया गया। संभागीय अध्यक्ष मनीष मेहता ने बताया कि संगठन का दिवाली बाद एक बड़ा आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे मिलन समारोह के साथ सम्मान समारोह भी होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कजोडिया, संतोष अग्रवाल, हेमंत जैन ने भी अपने विचार रखे। अतिथि स्वागत कुसुम खंडागले, साधना कुंवर शक्तावत और सुदेश गौड़ ने किया। संचालन प्रवीण जोशी ने किया और आभार आर के शुक्ला ने माना।

Related Post