Latest News

जिला जेल नीमच में बंदियों के लिए16 एलईडी टीवी प्राप्त हुई, जेल में कैदियों को देखने और सुनने को मिलेंगे संतो के धार्मिक प्रवचन

Neemuch Headlines October 13, 2022, 9:32 am Technology

नीमच। राष्ट्रीय संत उपाध्याय डॉ गौतममुनिजी की प्रेरणा से लक्ष्मीलाल सूरजबाई मारू परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा उज्जैन संभाग की सभी जेलों में एलईडी वितरित करने का लक्ष्य बनाया गया है। मंदसौर और रतलाम जिले में एलईडी वितरण के बाद बुधवार को नीमच जिला जेल में एलईडी वितरित की गई। यहां टेस्ला कंपनी की 40 इंच की 16 टीवी सूरजबाई लक्ष्मीलाल मारू परमार्थिक ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक मारू के हाथों से प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं एसपी सूरज वर्मा, उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम में टेस्ला टीवी कंपनी के डायरेक्टर और जैन युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष मारू, संगठन महामंत्री सौरभ बोथरा, कोषाध्यक्ष अशोक झलावत, गौतम मुनि जैन संस्थान के कोषाध्यक्ष ईश्वर रामचंदानी, भारतीय जैन संगठन के सुधीर जैन, राजेश जैन, जैन संगठन की महिला अध्यक्ष संगीता जारौली नीमच, एवं जेल प्रशासन से प्रभारी जेल अधीक्षक यशवंत कुमार, सहायक जेल अधीक्षक अंशुल गर्ग व उप जेल जावद प्रभारी चंदरलाल परमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। टेस्ला टीवी कंपनी के डायरेक्टर और जैन युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष मारू ने बताया कि रतलाम और मंदसौर के बाद, जिला जेल नीमच के कैदियों की उपस्थिति में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कुल 16 एलईडी वितरित की गई है। इसके बाद जावद और उज्जैन जेल सहित संभाग की सभी जेलों में एलईडी टीवी वितरित की जाएगी।

बैरकमें होगे संतों के प्रवचन:-

सुधारात्मक कानून व्यवस्था के तहत कैदियों की मनोस्थिति सुधारने के लिए अब प्रदेशभर की जेलों के हर बैरक में संतों के प्रवचन होंगे। ये विभिन्न धार्मिक चैनल के माध्यम से कैदियों को सुनने को मिलेंगे। यह व्यवस्था राष्ट्रीय संत उपाध्याय गौतम मुनिजी की प्रेरणा से डीजी जेल एवं सुधारात्मक सेवाऐं, अरविंद कुमार के निर्देश पर की जा रही है।

संत श्री की प्रेरणा से हो रहा काम देश में फैल रहे अपराध को देखते हुए राष्ट्रीय संत उपाध्याय गौतममुनिजी ने लक्ष्मीलाल सूरजबाई परमार्थिक मारू ट्रस्ट के सीईओ मनीष मारू को प्रदेशभर की जेलों में एलईडी लगाने को कहा। मारू ने डीजी जेल को संतश्री की इच्छा से अवगत कराया। अब संभाग की हर जिले की जेल के हर बैरक में एलईडी लगाने का निर्णय लक्ष्मीलाल सूरजबाई मारू परमार्थिक ट्रस्ट, मंदसौर ने लिया है।

Related Post