Latest News

झांतला में हर्षोल्लास से मनाया गया विजया दशमी का पर्व

एम डी मंसूरी October 6, 2022, 5:51 pm Technology

झातला। ग्राम पंचायत एवं दशहरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित असत्य पर सत्य की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय का दशहरा पर्व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में स्थित दशहरा मैदान पर प्रदेश के शूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, भाजपा नेता ओंकार लाल पटेल, सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, मंडल महामंत्री पारस जैन राधेश्याम मेघवंशी, सरपंच पूजा धाकड़, विनोद काका,नगर अध्यक्ष राजेश धाकड़, भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 51 फीट रावण के पुतले के दहन के साथ उत्साह उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम के दौरान बूंदी की मनमोहक और रंग बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन बूंदी के कलाकारों द्वारा किया गया। वही इस अवसर पर पर्व में सहभागिता करने के लिए उपस्थित हुई क्षेत्र की आम जनता को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहां की दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है और हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो विजय सदा सत्य की होती हैं यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है और यह पूर्ण सत्य है कि हमेशा असत्य पर सत्य की विजय होती हैं अन्याय पर न्याय की जीत होती हैं उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें एकसुरता और खुशहाली वाला समाज सृजन करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाता है उन्होंने पर्व में उपस्थित क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें भी विजयादशमी के इस पावन पर्व पर एक बुराई को छोड़कर अच्छाई को अपनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए तभी आप और हम सब का यह पर्व मनाना सार्थक होगा। कार्यक्रम के पश्चात भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की वेशभूषा में कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले की विधि विधान से पूजा अर्चना कर दहन किया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विनोद काका ने खेल मैदान हेतु एक मांग पत्र कैबिनेट मंत्री सकलेचा को सौंपा। इस पर श्री सकलेचा ने तुरंत मांग पत्र पर स्वीकृति दे दी। कार्यक्रम का संचालन जम्बु कुमार जैन एव धनपाल जैन ने किया और आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष ने माना

Related Post