Latest News

सिंगोली में हर्षोल्लास से मनाया गया विजय का पर्व दशहरा, बूंदी की मनमोहक रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ 51 फीट रावण का दहन

प्रदीप जैन October 6, 2022, 5:02 pm Technology

सिंगोली। नगर परिषद एवं दशहरा मेला समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित असत्य पर सत्य की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय का दशहरा पर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्थित दशहरा मैदान पर प्रदेश के शूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री श्रीमती सुनीता मेहता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, मंडल महामंत्री पारस जैन राधेश्याम मेघवंशी अजा जजा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन कुमार बलाई, सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सहित परिषद पार्षदों भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 51 फीट रावण के पुतले के दहन के साथ उत्साह उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा मेला समिति अध्यक्ष सुनील सोनी एवं परिषद पार्षदों ने उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम के दौरान बूंदी की मनमोहक और रंग बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन बूंदी के कलाकारों द्वारा किया गया वही बजरंग व्यामशाला के कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनता का मन मोहा इस अवसर पर पर्व में सहभागिता करने के लिए उपस्थित हुई क्षेत्र की आम जनता को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा ने पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहां की दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है और हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो विजय सदा सत्य की होती हैं यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है और यह पूर्ण सत्य है कि हमेशा असत्य पर सत्य की विजय होती हैं अन्याय पर न्याय की जीत होती हैं उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें एकसुरता और खुशहाली वाला समाज सृजन करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाता है उन्होंने पर्व में उपस्थित क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें भी विजयादशमी के इस पावन पर्व पर एक बुराई को छोड़कर अच्छाई को अपनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए तभी आप और हम सब का यह पर्व मनाना सार्थक होगा कार्यक्रम के पश्चात रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की वेशभूषा में कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले की विधि विधान से पूजा अर्चना कर दहन किया इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा ने नगर में खेल मैदान हेतु एक मांग पत्र कैबिनेट मंत्री सकलेचा को सौंपा इस पर सकलेचा ने तुरंत मांग पत्र पर स्वीकृति देते हुए खेल मैदान हेतु पचास लाख रुपए वही बजरंग व्यामशाला सिंगोली को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने किया और आभार प्रदर्शन मेला समिति अध्यक्ष सुनील सोनी ने माना।

Related Post