Latest News

परमपंरा अनुसार भावसार समाज ने किया विधी विधान पुर्वक रावण दहन

विनोद पोरवाल October 6, 2022, 10:21 am Technology

कुकडेश्वर। नगर में परंपरा अनुसार रावण का दहन भावसार समाज ने किया नगर परिषद द्वारा दशहरे मैदान पर आकर्षक विधुत सज्जा व व्यवस्था के साथ ४१फीट रावण बनाया गया एवं आतिशबाजी की व्यवस्था के साथ नगर परिषद ने दशहरा उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सभी माकुम व्यवस्था की इसी क्रम में भावसार समाज द्वारा बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा राम लक्ष्मण की झांकी के साथ भावसार समाज नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जहां जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया.

शोभायात्रा दशहरा मैदान पहुंची नगर परिषद अध्यक्षा उर्मिला महेंद्र पटवा,मुनपा अधिकारी कमलसिंह परमार, पार्षद व अतिथि ने सभी का स्वागत किया समाज द्वारा झांकी में बनें भगवान राम के द्वारा रावण का दहन किया कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुष व आस पास के दर्शकों की भीड़ उमड़ी।नगर परिषद, पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग द्वारा रक्षा सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गये। रावण के दहन होते ही राम के जयकारों के साथ दशहरा मैदान गुंजायमान हो उठा।

Related Post