नीमच! प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रदेश व जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने दशहरा पर्व को बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा, कि यह पर्व समाज में उच्च आदर्शो की स्थापना करता है। इस त्यौहार से समाज को सर्वधर्म सम्भाव, एकता जैसे गुणों की प्रेरणा मिलती है। प्रभारी मंत्री ने विजयादशमी पर सभी जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को बधाई देते हुए दशहरा पर्व आपसी प्रेम भाईचारे के साथ मनाने का आव्हान किया है।