Latest News

नवरात्रि के पावन पर्व पर झुग्गी बस्ती की बेटीयों खीर, पुड़ी का भोज के साथ, झुग्गी बस्ती की वृद्ध महिला का किया सम्मान

Neemuch Headlines October 3, 2022, 6:48 pm Technology

नीमच। सामाजिक संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन एवं मालव पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर स्कीम नं 36 झुग्गी झोपड़ी बस्ती में निवासरत गरीब बेसहारा बच्चों के बीच पहुंच कर झुग्गी बस्ती की वृद्ध महिला का सम्मान किया एवं बेटीयों का कन्या पूजन कर झुग्गी झोपड़ी बस्ती के 60 बच्चों को पोषण माह के तहत स्वादिष्ट पोष्टिक खिचड़ी, खीर पुड़ी का भोजन (प्रसादी) कराया गया बच्चों के साथ महिलाओं को भी ससम्मान भोज कराया गया।

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इन बच्चों के साथ होली, दिवाली, रक्षाबंधन, दशहरा आदि त्योहारो पर संस्था सदस्य झुग्गी झोपड़ी बस्ती में पहुंचकर इन बेसहारा गरीब परिवार के बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ खुशीया बांटते।

ये बच्चे कभी गंदगी एवं सड़कों पर पन्नी पोलेथिन थेलिया बीनकर अपना जीवन यापन करते थे इन्हें अपनी पाठशाला के तहत झुग्गी झोपड़ी बस्ती में पेड़ के नीचे शिक्षा का पाठ पढ़ा कर शिक्षित कर इनका जीवन संवारने के लिए संस्था सदस्य संकल्पित है।

संस्था द्वारा समय समय पर इन्हें कपड़े,पढ़ाई हेतु पेन पुस्तकें आदि वितरण किया जाता है संस्था द्वारा अब तक 20 से अधिक बच्चों को उचित शिक्षा हेतु शासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया है आज इन मासूम बेसहारा बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं,संस्था का मुख्य उद्देश्य इनका जीवन संवारकर चेहरे पर मुस्कान लाना, इनके उज्जवल भविष्य के लिए संस्था सदस्य कटिबद्ध है, संस्था सदस्यों द्वारा निरन्तर दो दिवस से इन्हें स्वादिष्ट पोष्टिक भोजन करया गया।

संस्था की पुजा मिश्रा एवं शबनम ख़ान द्वारा समय-समय पर इन्हें पेड़ के नीचे अपनी पाठशाला के तहत शिक्षा दी जा रही है। उक्त सेवा कार्य में संस्था अध्यक्ष अनुप चोधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, संयुक्त सचिव दिपक अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल, शबनम ख़ान, चन्दा साल्वी, पुजा मिश्रा, आशी अग्रवाल, जया सोनी, दिपा गोड, योगीता यादव, नक्श चोधरी, प्रभव बागड़ी आदि सहभागिता निभा रहे हैं। उक्त जानकारी संस्था के नवनीत अरोंदकर ने दी!

Related Post