Latest News

सिंगोली क्षैत्र में शुरू हुई भारत जोड़ो संदेश यात्रा, पहले दिन अरनिया से झांतला तक 20 किमी की यात्रा पूर्ण

प्रदीप जैन October 3, 2022, 10:58 am Technology

सिंगोली। तहसील क्षैत्र में रविवार को भारत जोड़ो संदेश यात्रा का शुभारंभ हुआ।

यह यात्रा पूरे जावद विधान सभा क्षैत्र से गुजरते हुए नीमच पहुंचेगी। यात्रा धारडी पंचायत के गांव अरनिया से सुबह 9 बजे शुरू हुई पदयात्रा का पहला पड़ाव शाम करीब साढ़े 4 बजे झांतला में सम्पन्न हुआ। यात्रा अरनिया के शुरू होने के बाद धारड़ी पहुंची जहां पंचायत भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इसी तरह ग्राम कदवासा में दो स्थानों पर सार्वजनिक रूप से राष्ट्रपिता को याद किया गया। यहां आयोजित हुई नुक्कड़ सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश शर्मा और रोशन लाल राठौर ने संबोधित किया। कदवासा में यात्रियों में मुख्य रूप से सिंगोली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष असरफ मेव गुड्डू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश शर्मा, युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बालकिशन धाकड़, को साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

ग्राम पलासिया मे आयोजित नुक्कड़ सभा को भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी तरुण बाहेती ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को यात्रा में जुड़ने का आह्वान किया। भारत जोड़ो संदेश यात्रा का पहला पड़ाव शाम करीब 4:30 बजे झांतला पहुंचा जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस नेता प्रकाश राका जैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश शर्मा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव संजय नागौरी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ और राजेश शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस की मजबूती के लिए अपने विचार व्यक्त कीए। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने और संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से देश भर में अलग अलग हिस्सों में भारत जोड़ो संदेश यात्रा निकाली जा रही है।

यात्रा का उद्देश्य भारत जोड़ो का संदेश प्रसारित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करना और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगों को आपस में जोड़ना है। सिंगोली क्षैत्र में ग्राम अरनिया से शुरू हुई प्रथम पड़ाव की पदयात्रा ग्राम धारडी, कदवासा, मोकम पूरा, रस्तपुरा, पलासिया और गुलसरी, होते हुए झांतला में संपन्न हुई। पदयात्रा में मुख्यरूप से भारत जोड़ो यात्रा के नीमच जिला प्रभारी तरुण बाहेती, जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार, प्रकाश राका (जैन), सिंगोली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशरफ मेव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संजय तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र धाकड़, पूर्व जनपद अध्यक्ष भंवरलाल बड़ोलिया, ब्लॉक कांग्रेस सचिव संजय नागौरी, पूर्व जिला सचिव पंकज तिवारी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालकिशन धाकड़, रोशन राठौर कदवासा, जगदीश चौहान कदवासा, चांदमल शर्मा, ठाकुर प्रताप सिंह, मदन लाल रेगर, दिनेश पालीवाल, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, पप्पू बना बांगरेड, डाडमचंद धाकड़ हनुमंतिया, रोशन धाकड़, इकबाल मंसूरी, श्रवण गुर्जर, सांवरिया अग्रवाल, संजय कोठारी, रईस उद्दीन कुरेशी, एड. देवीलाल धाकड़ कदवासा, कदवासा सरपंच बजरंग लाल धाकड़, खाजू भाई, भंवर लाल धाकड़ लाडपुरा, शंभूलाल शर्मा पलासिया, माणक धाकड़ झांतला, लादूलाल धाकड़, राकेश राठौर कदवासा, डॉक्टर रमेश चंद मेघवाल, रमेश चंद टेलर, लोभी चंद बरोलिया, गोपाल सोनी, हजारी लाल रेगर, बशीर मोहम्मद मंसूरी धारड़ी, सुनील जैन झांतला, पीयूष जैन नीमच, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post