Latest News

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन तत्वाधान में लगी गांधी चौपाल व निकली भारत जोड़ो पदयात्रा।

दुर्गाशंकर लाला भट्ट October 2, 2022, 6:00 pm Technology

जीरन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचल में पद यात्रा निकालते हुए गांधी चौपाल लगाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने बताया कि बांसखेड़ी, बांसखेड़ा व तालखेड़ा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के तहत ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर गांव वालों के साथ गांधी चौपाल लगाई इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि आज एक साथ 2 महापुरुषों की जयंती है।

महात्मा गांधी ने अहिंसा का नारा दिया था और शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का दोनों महान विभूतियों को हम नमन करते हैं आज देश में जो स्थितियां बन रही है ऐसे में इन महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर ही इस राष्ट्र को पुनः तोड़ने वाली ताकतों से बचाया जा सकता है भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक वह जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत हम आपके बीच आए हैं हमारे नेता राहुल गांधी 35 सौ किलोमीटर पदयात्रा कर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारतवर्ष से नफरत को मिटा कर भाईचारे अमन की शांति का संदेश लेकर निकले हैं भाजपा के राज में जो नफरत भरी हुई है उसे मिटाकर गांधी जी के विचारों का भारत बनाएंगे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि आज गांधी चौपाल के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को गांधी जी के त्याग तपस्या और बलिदान को वह शास्त्री जी के सादगी पूर्ण जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आव्हान किया आज गांधी जी और शास्त्री जी जैसे महापुरुषों की बहुत आवश्यकता है हम उनके विचारों व आदर्शों को अपनाकर उनकी कमी पूरी कर सकते हैं इस अवसर पर जनपद सदस्य मोहन सिंह जाट दुर्गाप्रसाद जाटव पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह भंवरासा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गायरी पार्षद पुष्पेंद्र सिंह, पहलाद भील, कार्यकर्ता हरदेव भाटी, राकेश मेंरावत, सेक्टर अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, सेक्टर अध्यक्ष गोविंद सिंह, नाथूलाल मेघवाल, मंगल सिंह,महेश मेघवाल, गणपत बुनकर, बलवंत मेघवाल, जगदीश सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Post