Latest News

7 अगस्त को होगा सिंगोली नगर परिषद मे अध्यक्ष -उपाध्यक्ष का चुनाव, सुरेश जैन भाया और मोतीलाल धाकड़ है प्रबल दावेदार

प्रदीप जैन July 29, 2022, 8:42 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय के चुनाव परिणाम 20 जुलाई को आने बाद से नगर की जनता इस बात का इन्तजार कर रही है की नगर की सरकार का कोन सरताज होगा क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा किसके माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते है। जानकारी के अनुसार जिला संगठन और मंत्री जी जिसके नाम पर सहमत हो जाएगे वही नगर का सरताज बनेगा। बात करे हम अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारो की तो अभी तक जो तस्वीर निकलकर सामने आई उसमे सुरेश जैन भाया और मोतीलाल धाकड दोनो ही अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार बने हुए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव की तारीख ओर प्रकिया घोषित :-

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तारीख 7 अगस्त 2022 तय करते हुए निर्वाचन की पुरी प्रक्रिया जारी कर दी है। सिंगोली नगर परिषद मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नीमच तहसीलदार अजय हिंगे और सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप मे कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र जोशी को नियुक्त कर दिया है। ये दोनो अधिकारी मिलकर सिंगोली नगर निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव करवायेगे। चुनाव की तारीख तय होते ही लम्बे समय से चले आ रहे अध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष कोन बनेगा का कौतूहल अब समाप्त होने के नजदीक आ गया परन्तु चुनाव की तारीख के साथ ही लोगो मे ये उत्सुकता उछाल ले रही की कोन सिंगोली सरकार का सरताज बनेगा। लोगो मे ये भी चर्चा हे की अध्यक्ष वही बनेगा जिसे मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा चाहेगे। इतना ही नही यह भी तय हे की उनके आशीर्वाद के बीना पुरे विधानसभा क्षैत्र मे पत्ता हीलना भी मुमकिन नही है।

दोनो प्रबल दावेदार कर रहे अपनी अपनी जोडतोड :-

सिंगोली नगर सरकार के लिए भाजपा के विजय 9 पार्षदो मे से सुरेश जैन भाया और मोतीलाल धाकड अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार होकर चुनाव परिणाम से लेकर हर रोज अपने अपने स्तर पर जोड़तोड़ कर रहे है दोनो नेता अपने अपने आकाओ को अपने पक्ष मे करने का भरपूर प्रयास करने की जानकारी मिल रही है। देखना यह हे की क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा किसके माथे पर हाथ रख कर सिंगोली की सरकार सौंपते है।

नगर निकाय मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव मे विपक्ष की भुमिका पर सबकी नजर :-

सिंगोली नगर निकाय चुनाव मे 9 पार्षद भाजपा के ओर तीन कांग्रेस और तीन निर्दलीय पार्षद चुनकर आये है ऐसी स्थिति मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव मे प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस क्या रणनीति अपनाते है अपना उम्मीदवार मैदान मे उतारते है या हथियार डालकर भाजपा की परिषद बनने का मार्ग प्रशस्त करते है सभी की निगाह कांग्रेस के निर्णय पर है। कुल मिलाकर नगर मे भाजपा की परिषद बनना तय हे बस इन्तजार है तो यह हे की नगर की सरकार का ताज किसके सर पर सजेगा।

Related Post