झर्नेश्वर महादेव के कुण्ड में डूबने से नीमच निवासी देवेन्द्र यादव की मौत पुलिस मौके पर

सुनील सोलंकी July 29, 2022, 5:01 pm Technology

नीमच। मनासा तहसील के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव पर सावन माह में दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है।

सैकड़ों की संख्या में भक्त लोग भगवान श्री चारभुजा जी के दर्शन करने के बाद उनके प्राकट्य स्थल झरनेश्वर महादेव पर जाते ही है। आज नीमच का के लगभग 10 से 15 युवक एक साथ झरनेश्वर महादेव कुंड पर घूमने के लिए आए थे।

इस दौरान एक युवक झरनेश्वर महादेव के कुंड में नहा रहा था तभी सांस फूलने से युवक कुण्ड में ही डूब गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  समाचार लिखे जाने तक कंजार्डा चोकी प्रभारी हर्षिता सांवलिया  पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। एवं युवक को तलाश कर चिकित्सालय भेजा।

युवक का नाम देवेंद्र यादव पिता हुकमीचंद उम्र 21 वर्ष निवासी यादव मंडी नीमच बताया गया है।

Related Post